
जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित
जयारोग्य अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से अब पूरे अस्पताल में ब्लड जांच-सेंटर की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क फैल रहा है, इससे मरीजों को जांच के लिए लंबी लाइन के इंतजार से मुक्ति मिल रही है। मरीजों को अब ओपीडी से बाहर निकलते ही जांच सेंटर की सुविधा दी जा रही है। इसके तहत मेडीसिन विभाग, नाक-कान-गला विभाग व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर अब ब्लड की विभिन्न जांचों के लिए नया काउंटर स्थापित हो गया है।
जयारोग्य अस्पताल समूह के अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना की ओर से जयारोग्य अस्पताल में मरीजों को त्वरित इलाज और बेहतर व्यवस्था के लिए लगातार विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में अस्पताल के b - ब्लॉक में स्थित मेडीसिन विभाग, नाक-कान-गला विभाग व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के लिए अलग से एक अतिरिक्त जांच सेंटर स्थापित किया गया है। ज्ञात रहे कि इन ओपीडी में काफी मरीज आते हैं । अब नए जांच सेंटर से इन मरीजों को जांच के लिए लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्त्री रोग विभाग की ओपीडी के लिए जांच सेंटर पहले से ही अलग चल रहा है। वहीं जयारोग्य अस्पताल में एक 9 काउंटर वाला मुख्य जांच सेंटर भी पहले से ही काम कर रहा है। इसके अतिरिक्त अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ऊपरी-मंजिलों पर अलग से ब्लड जांच सेंटर मरीजों की ब्लड जांच कलेक्ट कर रहे हैं। इन ब्लड जांच की रिपोर्ट संबंधित मरीजों को घर बैठे फोन पर ही मिल जाती है। इससे मरीजों को अब ब्लड जांच के लिए लंबी लाइन के झंझट से बड़ी राहत मिल गई है।
Keep reading
More from Medical News

Medical News
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक
Newsroom Owner / Nov 23, 2026

Medical News
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Medical News
बेटे की जिंदगी बचाने 63 साल की मां ने दी अपनी किडनी, सुपर स्पेशलिटी में हुआ दूसरा सफल ट्रांसप्लांट
Newsroom Owner / Nov 21, 2026