
*मैं स्वभाव से ही बार का सेवक हूँ - एड. नीरज भार्गव*
*एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बार - कक्ष, सभी अधिवक्ताओं को सीट, जूनियर अधिवक्ताओं के लिए विशेष ट्रेनिंग - व्यवस्था, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, आदि कार्य मेरी प्राथमिकता पर हैं।*
मैं स्वभाव से ही बार का सेवक हूँ, अधिवक्ताओं के हित और सम्मान की लड़ाई में , कोर्ट - कचहरी से लेकर थाने तक मैं उनके साथ निर्भीकता से आगे खड़ा हूं। और इसके लिए फिर मुझे कोई भी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े। ये कहना है हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी एड.नीरज भार्गव का । उन्होंने एक विशेष चुनावी चर्चा में बात करते हुए आगे कहा कि मैं किसी पद पर रहूं या ना रहूं, लेकिन अधिवक्ता साथी को अगर कुछ भी समस्या आती है,तो मैं सबसे पहले पहुंचने वालों में से हूं, सच कहूँ तो इस जन्म का मेरा पूरा ये जीवन बार-सेवा को समर्पित है। मेरे चुनावी घोषणा-पत्र में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से बार - कक्ष, सभी अधिवक्ताओं को सीट, जूनियर अधिवक्ताओं के लिए विशेष ट्रेनिंग - व्यवस्था, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, अधिवक्ताओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, आदि कार्य मेरी प्राथमिकता पर हैं।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व वर्तमान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ग्वालियर चुनाव में सचिव पद के प्रत्याशी एड.नीरज भार्गव से एक विशेष चुनावी-चर्चा हुई। अगली चर्चा फिर किसी अन्य प्रत्याशी से , कृप्या हमसे जुड़े रहें धन्यवाद।
Keep reading
More from Legal News

Legal News
हाईकोर्ट बार अध्यक्ष पद की दावेदारी में 7 और सचिव के लिए आए 8 प्रत्याशी चुनावी मैदान में , हाईकोर्ट बार चुनाव में अब शुरू हुआ सोशल मीडिया प्रचार वार
Newsroom Owner / Nov 22, 2026

Legal News
कोई भी व्यक्ति जन्म से अपराधी नहीं होता - प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर
Newsroom Owner / Nov 16, 2026

Legal News
राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिभा वालिया, कोषाध्यक्ष गौरव मिश्रा, सह-अध्यक्ष प्रतिका पाठक चुनी गईं
Newsroom Owner / Nov 15, 2026