Independent reportingNewsroom login

विधिक सेवा सप्ताह में विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन, दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार दुबे

By Newsroom OwnerNov 15, 2026article
विधिक सेवा सप्ताह में विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन, दौड़ में प्रथम स्थान पर रहे जिला न्यायाधीश प्रदीप कुमार दुबे

विधिक सेवा सप्ताह-2026 के अंतर्गत विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ का आयोजन कर जन सामान्य को किया विधिक जागरूक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं माननीय म०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में विधिक सेवा सप्ताह (दिनांक 14.11.2026 से 20.11.2026 तक) के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर द्वारा दिनांक 15.11.2026 को प्रातः 08.00 बजे विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ का जन-सामान्य को विधिक रूप से जागरूक किये जाने हेतु आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ग्वालियर श्री ललित किशोर द्वारा जिला न्यायालय परिसर के गेट नम्बर-01 से हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

उपरोक्त विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ निर्धारित रूट अनुसार जिला न्यायालय परिसर के गेट न. 01 से अलकापुरी, गोविन्दपुरी चौराहा सिटी सेण्टर से बायें मुड़कर बीएसएनएल ऑफिस, जीवाजी यूनिवर्सिटी गेट, माननीय उच्च न्यायालय, होते हुए जिला न्यायालय परिसर के गेट न.02 (दूरी 04 कि.मी.) पर समापन किया गया।

उक्त विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ में विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री नवीन शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर श्री विवेक कुमार सिंह, जिला न्यायालय की पदस्थापना पर पदस्थ न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैरालीगल वालेन्टियर्स, लीगल डिफेन्स काउंसिल्स, पैनल अधिवक्तागण एवं आमजन द्वारा सहभागिता की गयी।

विधिक जागरूकता मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान श्री प्रदीप कुमार दुबे, जिला न्यायाधीश, द्वितीय स्थान श्री व्ही०पी०एस० चौहान, जिला न्यायाधीश, तृतीय स्थान-श्री जसवंत सिंह, न्यायिक कर्मचारी द्वारा प्राप्त किया गया, जिन्हें कार्यकम के समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ग्वालियर ललित किशोर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान की गयी।

Keep reading

More from Legal News

View all →