Independent reportingNewsroom login

ऑपरेशन थिएटर संक्रमण रोकने की अग्रिम पंक्ति हैं। ओटी, आईसीयू और सीसीयू की प्रभारी नर्सों को प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा - डीन डॉ आरकेएस धाकड़

By Newsroom OwnerNov 20, 2026article
ऑपरेशन थिएटर संक्रमण रोकने की अग्रिम पंक्ति हैं। ओटी, आईसीयू और सीसीयू की प्रभारी नर्सों को प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा - डीन डॉ आरकेएस धाकड़

संक्रमण नियंत्रण के लिए समन्वय और प्रोटोकॉल का पालन जरूरी : अधिष्ठाता डॉ.धाकड़*

- विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जीआरएमसी में संक्रमण नियंत्रण पर हुआ मंथन

ग्वालियर, 20 नवंबर 2026। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को नर्सिंग ऑफिसर और ओटी स्टाफ के लिए हेल्थकेयर-एसोसिएटेड इन्फेक्शन्स प्रिवेंशन एंड कंट्रोल विषय पर कार्यक्रम हुआ। यह आयोजन महाविद्यालय के तीसरी मंजिल स्थित स्मार्ट क्लास में हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता प्रो. डॉ. आर.के.एस. धाकड़ ने दीप प्रज्वलन कर की। इस मौके पर अपने संबोधन में अधिष्ठाता प्रो. डॉ. धाकड़ ने कहा कि ऑपरेशन थिएटर संक्रमण रोकने की अग्रिम पंक्ति हैं। ओटी, आईसीयू और सीसीयू की प्रभारी नर्सों को प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। उन्होंने हैंड हाइजीन के साथ मास्क, दस्ताने और स्लीपर जैसे पीपीई किट के सही इस्तेमाल तथा तय चरणों में इन्हें बदलने पर बल दिया। अधिष्ठाता ने स्पष्ट किया कि प्रोटोकॉल के निर्माण और अमल में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के साथ ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स व सर्जरी विभागों का तालमेल जरूरी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण होने पर अक्सर सर्जन और डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि यह सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए टीम बनाकर नियमित बैठकें और स्पष्ट दिशा-निर्देश जरूरी हैं, ताकि जीवन बचाया जा सके और मानवता की सेवा हो सके। इस मौके पर प्रो. डॉ. के.पी. रंजन ने हेल्थकेयर-एसोसिएटेड इन्फेक्शन्स की बारीकियां साझा कीं। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की अधीक्षक व एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीलिमा टंडन ने रोकथाम के उपायों पर जोर दिया। माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीलिमा रंजन ने बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और नीडल स्टिक इंजरी से बचाव के तरीके बताए, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंशु मित्तल ने मानक सावधानियों पर प्रकाश डाला। सत्र के अंत में स्टाफ के साथ संवाद भी हुआ। उल्लेखनीय है विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह विश्व स्तर पर 18 से 24 नवंबर तक मनाया जाएगा।

-------------

19 नवंबर को हुए क्विज में डॉ सुरभि, डॉ.संयम और डॉ.श्रेया ने मारी बाजी

विश्व एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध जागरूकता सप्ताह के तहत 19 नवंबर को भी माइक्रोबायोलॉजी विभाग में द एएमआर रिवोल्यूशन- डिटेक्ट, प्रिवेंट एंड प्रोटेक्ट विषय पर संगोष्ठी हुई। एमडी पीजी विद्यार्थियों ने वन हेल्थ दृष्टिकोण, स्टेवार्डशिप और नीतियों पर प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान डॉ. नीलिमा रंजन, डॉ. के.पी. रंजन, डॉ. अंशु मित्तल, डॉ. जी.एस. परिहार, डॉ. पुष्पा भार्गव, डॉ. शिल्पी चवानिया, डॉ. एम.के. गर्ग और डॉ. विशाल महेश्वरी मौजूद रहे। क्विज में डॉ. संयम वर्मा, डॉ. श्रिया अंभाइकर और डॉ. सुरभि विजेता बने।

Keep reading

More from Medical News

View all →
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Medical News

जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Newsroom Owner / Nov 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए

Newsroom Owner / Nov 22, 2026

अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित