Independent reportingNewsroom login

जयारोग्य अस्पताल में पाइल्स, फिशर एवं फिस्टुला तथा डायबिटिक फुट क्लिनिक का शुभारंभ | 23 नवंबर को लगेगा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर

By Newsroom OwnerNov 21, 2026article
जयारोग्य अस्पताल में पाइल्स, फिशर एवं फिस्टुला तथा डायबिटिक फुट क्लिनिक का शुभारंभ | 23 नवंबर को लगेगा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर

जयारोग्य अस्पताल के सर्जरी विभाग में विशेष 'प्रोक्टोलॉजी' एवं 'डायबिटिक फुट' क्लिनिक का शुभारंभ

23 नवंबर को लगेगा निःशुल्क परामर्श एवं उपचार शिविर

ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कॉलेज (GRMC) एवं जयारोग्य चिकित्सालय समूह (JAH) के सर्जरी विभाग (Department of Surgery) द्वारा आमजन को आधुनिक और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे सर्जरी विभाग में दो विशेष क्लिनिक — 'प्रोक्टोलॉजी क्लिनिक' (Proctology Clinic - पाइल्स, फिशर एवं फिस्टुला) तथा 'डायबिटिक फुट क्लिनिक' (Diabetic Foot Clinic) का विधिवत शुभारंभ किया गया। जीआर मेडीकल कॉलेज डीन डॉ आरकेएस धाकड़ ने फीता काटकर इन क्लिनिक का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य मरीजों को बेहतर सुविधाएं और अत्याधुनिक इलाज मिले।

इस अवसर पर जयारोग्य अस्पताल समूह के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने कहा कि हमारा हर प्रयास मरीजों के इलाज की व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। इसके लिए हम लगातार कृत संकल्पित हैं।

इन क्लिनिकों से मरीजों को मिलने वाले लाभ --

प्रोक्टोलॉजी क्लिनिक -- इसके माध्यम से बवासीर (Piles), फिशर (Fissure) और भगंदर (Fistula) जैसे गुदा रोगों से पीड़ित मरीजों को सटीक जांच, परामर्श और आधुनिक सर्जिकल उपचार एक ही छत के नीचे मिल सकेगा।

डायबिटिक फुट क्लिनिक --

मधुमेह (शुगर) के मरीजों के पैरों में होने वाले घाव, संक्रमण और सुन्नपन की समय रहते विशेषज्ञ देखभाल हो सकेगी, जिससे गंभीर जटिलताओं और अंग-विच्छेदन (Amputation) के खतरे को कम किया जा सकेगा।

23 नवंबर को विशेष चिकित्सा शिविर (कैंप) का आयोजन

इन नवीन सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुंचाने के उद्देश्य से --

सर्जरी विभाग में आगामी सोमवार, दिनांक 23 नवंबर 2026 को पाइल्स, फिशर एवं फिस्टुला रोगों पर एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

सर्जरी विभाग की ओर से ग्वालियर एवं अंचल के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि जिन मरीजों को पाइल्स (बवासीर), फिशर या फिस्टुला (भगंदर) से संबंधित कोई भी समस्या है, वे 23 नवंबर को सर्जरी विभाग में आकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श और उचित उपचार प्राप्त करें।

इस अवसर पर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी जलज, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अक्षरा गुप्ता, डॉ. अनुराग चौहान, डॉ. मुकेश नरवरिया, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ हिमांशु चंदेल,डॉ. ब्रजेश किरार, डॉ. प्रदीप राठौर, डॉ. विकास मांझी, डॉ. अनिल सस्त्या, डॉ. गजेंद्र सिंह परिहार, डॉ. एम. एल. माहौर, डॉ. मनीष चतुर्वेदी, अस्पताल प्रबंधक अनिल मेवाफरोश तथा बायोमेडिकल इंजीनियर कमल शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Keep reading

More from Medical News

View all →
जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Medical News

जयारोग्य अस्पताल में फिस्टुला क्लिनिक के विशाल शिविर में 50 मरीजों ने कराया परीक्षण, अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा। इसी कक्ष में रोज चलेगी फिस्टुला क्लिनिक

Newsroom Owner / Nov 23, 2026

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. शक्ति सिंघल ने कहा -स्पाइन सर्जरी के बाद मरीज की रिकवरी का मूल्यांकन केवल Pain Score से नहीं, बल्कि मरीज की दैनिक गतिविधियों में वापसी को भी महत्व दिया जाना चाहिए

Newsroom Owner / Nov 22, 2026

अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना के विशेष प्रयासों से जयारोग्य अस्पताल में ब्लड जांच की सुविधाओं का मजबूत नेटवर्क, अब मेडीसिन विभाग,नाक-कान- गला व नेत्र रोग विभाग की ओपीडी के बाहर भी ब्लड जांच सेंटर स्थापित